दो राजनीतिक दलों की भिड़ंत में तीन घंटे जाम से जूझती रही राजधानी की जनता

Ranchi: भाजपा और कांग्रेस के प्रदर्शन के कारण गुरुवार को हरमू रोड स्थित भाजपा कार्यालय के पास दोनों दलों के कार्यकर्ता और...

राजनीतिक दलों
दो राजनीतिक दलों की भिड़ंत में तीन घंटे जाम से जूझती रही राजधानी की जनता

Ranchi: भाजपा और कांग्रेस के प्रदर्शन के कारण गुरुवार को हरमू रोड स्थित भाजपा कार्यालय के पास दोनों दलों के कार्यकर्ता और नेता आमने-सामने आ गए. इसे देखते हुए रांची पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी. हालांकि, सुबह करीब 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब तीन घंटे तक हरमू रोड पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा. इस दौरान आम लोग लंबे जाम में फंसे रहे. स्कूल बसें भी जाम में फंस गईं, जिससे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

यातायात व्यवस्था पूरी तरह हुई प्रभावित

भाजपा कार्यालय से आगे करीब आधा किलोमीटर तक बैरिकेडिंग की गई थी. हरमू से अरगोड़ा चौक की ओर आने वाले वाहनों को धौनी के घर के पास से ही डायवर्ट किया जा रहा था, जिससे आसपास की गलियां भी जाम की चपेट में आ गई. अरगोड़ा चौक से सहजानंद चौक की ओर जाने वाला मार्ग भी बंद कर दिया गया था. वहीं, डिबडीह पुल की ओर से हरमू बाइपास जाने वाले वाहनों को अरगोड़ा चौक से डायवर्ट किया गया, जिससे वहां भी कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया. वाहनों को अशोक नगर और न्यू कडरू होकर सहजानंद चौक की ओर भेजा गया.

किलोमीटर की दूरी तय करने में लगे 30 मिनट

जाम की स्थिति ऐसी थी कि लोगों को महज आधा किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब 30 मिनट का समय लग रहा था. ट्रैफिक पुलिस लगातार व्यवस्था संभालने में जुटी रही, लेकिन भारी वाहनों के दबाव के कारण जाम पूरी तरह नहीं खुल सका. दोपहर करीब 2 बजे प्रदर्शन समाप्त होने के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली.

ALSO READ: झारखंड का सियासी रण: छात्रों के कंधे पर बंदूक, टमाटर-अंडे व पत्थरबाजी के बाद प्रेस कांफ्रेस और प्रेस विज्ञप्ति के अंतहीन सैलाब

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *