Ranchi: झारखंड सरकार ने रिम्स, रांची के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 497.52 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. इस पैसे से अस्पताल का खर्च चलेगा, कर्मचारियों को वेतन मिलेगा और मरीजों के इलाज की सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा. सरकार ने 372.52 करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन के लिए दिए हैं. वहीं 125 करोड़ रुपये दवाइयां खरीदने, नई मेडिकल मशीनें और उपकरण लाने, अस्पताल की देखभाल, सफाई और आउटसोर्स कर्मचारियों के भुगतान जैसे कामों के लिए रखे हैं. सरकार ने कहा है कि वेतन की राशि हर महीने जरूरत के हिसाब से ही निकाली जाएगी. एक साथ या पहले से पैसा नहीं निकाला जा सकेगा. इस पूरी राशि का खर्च रिम्स के निदेशक की निगरानी में होगा. वहीं अस्पताल की इमारतों और क्वार्टरों की मरम्मत का काम सिर्फ सरकारी एजेंसी ही करेगी.
ALSO READ: ‘The Odyssey’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 6 दिन में 84 करोड़ के पार
