कोडरमा: एक रात, 4 घर और 30 लाख की चोरी, CCTV में कैद हुए 5 बदमाश

Koderma: जिला मुख्यालय स्थित न्यू कॉलोनी में रविवार देर रात चोरों ने एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाकर इलाके...

Koderma
कोडरमा में एक रात में 4 घर बने निशाना, 30 लाख की चोरी

Koderma: जिला मुख्यालय स्थित न्यू कॉलोनी में रविवार देर रात चोरों ने एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाकर इलाके में दहशत फैला दी. इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे स्थित मोहल्ले में बदमाशों ने शिवनंदन कुमार के घर से करीब 30 लाख रुपये के नकद, जेवरात और अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली. वहीं सचिन यादव के घर से करीब 10 हजार रुपये नकद उड़ा लिए.

दो अन्य घरों में भी चोरी की कोशिश

इसी दौरान चोरों ने पूर्व विधानसभा चुनाव प्रत्याशी सुनील यादव और शंकर यादव के घर में भी घुसने की कोशिश की, लेकिन परिवार की सतर्कता के कारण वे वारदात को अंजाम नहीं दे सके.

CCTV में कैद हुए 5 संदिग्ध

सुनील यादव ने बताया कि रात करीब 1:45 बजे उनका बेटा पढ़ाई कर रहा था. संदिग्ध आवाज सुनने पर उसने मोबाइल से घर के CCTV कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें 5 संदिग्ध युवक खिड़की के रास्ते घर में घुसने का प्रयास करते दिखाई दिए. शोर मचाने पर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए. बाहर निकलकर देखा गया तो चोर खिड़की के तीन स्क्रू खोल चुके थे.

पुलिस जांच में जुटी, लोगों में दहशत

पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई. सूचना मिलते ही कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. लगातार हुई चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाओं से न्यू कॉलोनी के लोगों में भय का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

ALSO READ: देवघर और बासुकिनाथ के शिवगंगा में दिखेगा वाटर प्रोजेक्शन का अद्भुत नजारा: इस बार श्रावणी मेले में शिवगाथा के साथ दिखेगी सरकार की उपलब्धियां

ALSO READ:

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *