Chatra: एक दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला. BLA-2 कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में जनप्रतिनिधियों की नहीं, बल्कि अधिकारियों की सरकार चल रही है. उनके अनुसार DC, SP, BDO और CO पूरी व्यवस्था पर हावी हैं, जबकि जनता की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही.
‘अधिकारियों को मिली खुली छूट’
सुदेश महतो ने आरोप लगाया कि सरकार ने अधिकारियों को इतनी छूट दे दी है कि आम लोगों की शिकायतों का भी कोई असर नहीं पड़ता. उन्होंने कहा कि आवास योजना हो या थाना स्तर की शिकायतें, हर जगह लोगों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है.
‘हेमंत है तो हिम्मत है’ पर साधा निशाना
आजसू सुप्रीमो ने सरकार के नारे ‘हेमंत है तो हिम्मत है’ पर तंज कसते हुए कहा कि हिम्मत जनता की नहीं, बल्कि अधिकारियों की बढ़ी है. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी खुद को जनता से ऊपर समझने लगे हैं और सरकार का संरक्षण उन्हें जवाबदेही से दूर कर रहा है.
ALSO READ: गुमला: एक ही दिन तीन आत्महत्या! अलग-अलग घटनाओं में दो पुरुष और एक युवती की मौत
जनता से राजनीतिक रूप से जागरूक होने की अपील
सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं और आम जनता से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की. उन्होंने कहा कि राजनीतिक जागरूकता और मजबूत जनभागीदारी से ही झारखंड में बदलाव संभव है.
