औचक जांच में सब कुछ ठीक, खनन और पर्यावरण मानकों पर प्रशासन सख्त

Saraikela: निरीक्षण के दौरान खनिज भंडारण से संबंधित अभिलेखों और रिकॉर्ड का विस्तृत सत्यापन किया गया. जांच के दौरान उपलब्ध स्टॉक और...

Saraikela: निरीक्षण के दौरान खनिज भंडारण से संबंधित अभिलेखों और रिकॉर्ड का विस्तृत सत्यापन किया गया. जांच के दौरान उपलब्ध स्टॉक और अभिलेखों में सामंजस्य पाया गया तथा सभी बिंदुओं पर स्थिति संतोषजनक पाई गई.

Also Read: JAC कक्षा 8वीं में रांची अव्वल, 96.8% रिजल्ट के साथ राज्य में प्रथम स्थान

दिए गए आवश्यक निर्देश

इस अवसर पर जिला खनन पदाधिकारी द्वारा औद्योगिक संस्थान के उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. उन्होंने निर्देश दिया कि औद्योगिक परिसर और आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से पानी का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए, ताकि धूल उड़ान पर नियंत्रण रखा जा सके और पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सके.

निगरानी जारी रहेगी

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि क्षेत्र में संचालित सभी औद्योगिक इकाइयों की समय-समय पर निगरानी और निरीक्षण जारी रहेगा, ताकि खनन और पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *