सरायकेला : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना पर फोकस, पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए बांटे गये पशुपालन किट्स

Saraikela: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (MPVY) के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में पशुपालन आधारित आजीविका को सुदृढ़ करने की दिशा में...

Saraikela: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (MPVY) के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में पशुपालन आधारित आजीविका को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई. ईचागढ़ प्रखंड में योजना के अंतर्गत 7 यूनिट पिगरी (सूकर पालन) इकाइयों का वितरण लाभुकों के बीच किया गया. वहीं, सरायकेला प्रखंड में 6 यूनिट गोटरी (बकरी पालन) जबकि 10 यूनिट डकलिंग (बतख पालन) इकाइयों का वितरण किया गया. इस मौके पर संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : JAC कक्षा 8वीं में रांची अव्वल, 96.8% रिजल्ट के साथ राज्य में प्रथम स्थान

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर सृजित हो रहे

पदाधिकारियों ने लाभुकों को पशुपालन के वैज्ञानिक तरीके अपनाने, नियमित देखभाल एवं सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप इकाइयों का संचालन सुनिश्चित करने की सलाह दी. जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं. लाभुकों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सहायता मिल रही है.

यह भी पढ़ें : 14 माह की वामिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद, 15 करोड़ की मदद से होगा इलाज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *