JAC कक्षा 8वीं में रांची अव्वल, 96.8% रिजल्ट के साथ राज्य में प्रथम स्थान

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा में रांची जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य...

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा में रांची जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है. जिले का उत्तीर्णता प्रतिशत 96.8 रहा, जो पिछले वर्ष के दूसरे स्थान से ऊपर है. जिला प्रशासन की ओर से संचालित ‘प्रोजेक्ट टीम’ की रणनीति को इस सफलता का प्रमुख आधार माना जा रहा है. इस ‘प्रोजेक्ट टीम’ के माध्यम से जिले के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी को लेकर विशेष योजनाएं लागू की गईं, जिनका सकारात्मक परिणाम सामने आया.

यह भी पढ़ें : ट्रेजरी खुलते ही राहत, कर्मियों के खातों में पहुंची सैलरी, दफ्तरों में लौटी रौनक

‘प्रोजेक्ट टीम’ की पहल से सुधरा रिजल्ट

प्रोजेक्ट टीम के तहत छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया. इसके अलावा जनवरी माह में प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया गया, जिससे छात्रों को वास्तविक परीक्षा का अनुभव मिल सके. परीक्षा परिणाम के विश्लेषण के आधार पर कमजोर छात्रों की पहचान कर उनके लिए विशेष कक्षाएं भी संचालित की गईं. बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों को बेहतर अभ्यास के लिए तीन पूर्व अभ्यास परीक्षाएं और एक मॉक टेस्ट आयोजित किया गया. इन प्रयासों से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ा और वे पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल हुए. इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय और सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे टीम वर्क और सुनियोजित प्रयासों का परिणाम बताया है.

यह भी पढ़ें : गिरिडीह : पचंबा में इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास, अब नहीं होगा पलायन, गिरिडीह बनेगा एजुकेशन हब

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *