महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला, विधायक ने बताया ‘चुनावी हथकंडा’

Simdega: महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. सिमडेगा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा ने...

Simdega: महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. सिमडेगा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बिल को चुनावी हथकंडा बताया.

केंद्र सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक ने कहा कि कांग्रेस पहले ही महिला आरक्षण बिल ला चुकी थी, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार ने उसे लागू नहीं किया.

उन्होंने आरोप लगाया कि अब चुनावी माहौल के बीच नया बिल लाकर महिलाओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. उनके अनुसार यह कदम केवल राजनीतिक लाभ के लिए उठाया गया है.

ALSO READ: पलामू में बढ़ती गर्मी पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सिविल सर्जन ने जारी की एडवाइजरी

‘महिलाओं को भ्रमित करने की कोशिश’, कांग्रेस का विरोध

भूषण बाड़ा ने कहा कि यह बिल महिलाओं की आंखों में धूल झोंकने जैसा है और इसे समर्थन हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस तरह की राजनीति का विरोध करेगी और केंद्र सरकार की मंशा को सफल नहीं होने देगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *