NEWS DESK: Akshay Kumar स्टारर Bhoot Bangla भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाती नजर आ रही है. फिल्म ने पहले सोमवार की परीक्षा भी अच्छे अंकों से पास की है, जिससे आगे भी इसके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद बढ़ गई है. खास बात यह है कि Jolly LLB 3 के उलट, इस फिल्म की कमाई में वीकेंड के बाद कोई बड़ी गिरावट नहीं आई. यही वजह है कि यह वीकडेज में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है. इतना ही नहीं, पहले मंगलवार को फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ते हुए कमाई में उछाल दिखाया है.
5वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा असर छोड़ा और Dhurandhar 2 के दबदबे को भी कम कर दिया. दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. ओपनिंग वीकेंड की शानदार कमाई के बाद, सभी की नजरें सोमवार के कलेक्शन पर थीं, जहां फिल्म ने उम्मीदों के मुताबिक बढ़िया प्रदर्शन किया. वहीं मंगलवार को भी फिल्म ने कमाई में उछाल दर्ज किया.
कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ रुपये जुटाए थे. इसके बाद पहले दिन 12.25 करोड़, दूसरे दिन 19 करोड़, तीसरे दिन 23 करोड़ और चौथे दिन 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को 7.65 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 72.40 करोड़ रुपये पहुंच गई है.
टॉप 3 में एंट्री की ओर बढ़ती फिल्म
‘भूत बंगला’ ने महज 5 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है. 72 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ यह तेजी से आगे बढ़ रही है. फिल्म ने Mardaani 3 के 52.99 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब हासिल कर लिया है.
अब इसका अगला लक्ष्य टॉप 3 में जगह बनाना है. इसके लिए फिल्म को O Romeo के 88.35 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करना होगा. मौजूदा रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म एक-दो दिनों में यह आंकड़ा पार कर सकती है और साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है. फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर सभी की नजरें इसकी कमाई पर टिकी हुई हैं.
ALSO READ: 34वें दिन का कलेक्शन आया सामने, Dhurandhar 2 ने फिर दिखाया दम
