Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: पुलिस महकमे में हड़कंप, चीरा चास थाना का वीडियो वायरल होने से उठे गंभीर सवाल

Bokaro: पिछले कुछ महीने से चर्चा में रहने वाला बोकारो जिले से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां थाना परिसर...

Bokaro: पिछले कुछ महीने से चर्चा में रहने वाला बोकारो जिले से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां थाना परिसर के भीतर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि यह वीडियो कितना सत्य है इसका न्यूज वेव झारखंड कोई अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है. इस वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. यह वायरल वीडियो कथित तौर पर बोकारो के चीरा चास थाना परिसर का बताया जा रहा है. वीडियो में पुलिसकर्मी के पहनावे और उनके आचरण को लेकर गंभीर आपत्ति जताई जा रही है. वीडियो में एक महिला न्याय की गुहार लगाती दिख रही है, जो पुलिसिया तंत्र पर गंभीर आरोप लगा रही है.

यह भी पढ़ें : बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक का तंज, ‘असम में खेला झारखंड ने किया, हेमंत सोरेन के उम्मीदवारों ने ढहा दी कांग्रेस की लंका’

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जान से मारने की धमकी देने का आरोप

वायरल वीडियो में एक महिला आरोप लगा रही है कि थाना परिसर के अंदर व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी गई है. सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि थाना के अंदर स्थित लॉकअप रूम की तस्वीरें और वीडियो बाहर कैसे आए? नियमानुसार थाना परिसर के संवेदनशील हिस्सों की फोटोग्राफी प्रतिबंधित होती है, ऐसे में यह सुरक्षा और गोपनीयता में बड़ी चूक मानी जा रही है. वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी के अनुचित पहनावे को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं, जो विभाग के अनुशासन पर सवाल खड़ा करता है.

यह भी पढ़ें : खुद गिनिए खुद को: महापौर रौशनी खलखो ने की स्व-गणना, कहा-अब हर नागरिक खुद भर सकते हैं अपनी जानकारी

मारपीट का आरोप लगाकर वीडियो वायरल किया जा रहा है जो बिल्कुल तथ्यहीन है : बोकारो पुलिस

इस पूरे मामले को लेकर बोकारो पुलिस के द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है. जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक मई को नंदुआ स्थान स्थित जिम के पास हुई मारपीट को लेकर दो मई को हर्ष पांडेय द्वारा दिए गए आवेदन को लेकर चीरा चास कांड 37/26 दर्ज कर कांड के अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में चार मई को हर्ष पांडेय द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आरिफ अंसारी के साथ मारपीट किया गया था, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो भेजा गया था.आरिफ अंसारी के आवेदन पर चीरा चास कांड संख्या 38/26 दर्ज कराया गया है .अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इसी से संबंधित एक गलत वीडियो बनाकर थाना में मारपीट का आरोप लगाकर वीडियो वायरल किया जा रहा है जो बिल्कुल तथ्यहीन है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *