Chaibasa: सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय को सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर मानव सेवा करने के लिए बुधवार को सम्मानित किया गया. समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार ने त्रिशानु राय को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया. उपायुक्त ने कहा कि त्रिशानु राय सड़क हादसों में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर कई लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
यह भी पढ़ें : सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए अंसारी का हमला, बोले—नीतीश का ‘पॉलिटिकल मर्डर’
डीसी ने त्रिशानु राय के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की
उपायुक्त चंदन कुमार ने त्रिशानु राय के सामाजिक कार्यों की सराहना की और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि भविष्य में भी आप अपने दायित्वों के प्रति इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठ बने रहेंगे. आपका यह कार्य दूसरों के लिए प्रेरणा है.” बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई.
यह भी पढ़ें : सारंडा के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़: 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, सर्च ऑपरेशन जारी
