Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: नकटी डैम में अश्लील गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर ग्रामसभा, नियमों का पालन करने की अपील

Chaibasa: बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत अंतर्गत ताला साईं टोला में सोमवार को मुखिया मिथुन गागराई की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित की...

Chaibasa: Gram Sabha to stop obscene activities at Nakti Dam, appeal to follow the rules

Chaibasa: बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत अंतर्गत ताला साईं टोला में सोमवार को मुखिया मिथुन गागराई की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित की गई. बैठक में नकटी डैम क्षेत्र में बढ़ रही कथित अशोभनीय एवं अनुचित गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए इन्हें रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा हुई. बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया मिथुन गागराई ने कहा कि नकटी डैम क्षेत्र एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ बाहर से भी लोग घूमने के लिए आते हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से डैम एवं उसके आसपास के जंगल क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अनुचित गतिविधियां किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे स्थानीय समाज एवं युवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. ऐसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि डैम पर आने वाले सभी पर्यटक मर्यादित एवं शालीन व्यवहार करें तथा केवल प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें. डैम के आसपास स्थित जंगल क्षेत्र में अनावश्यक रूप से न जाएं और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से बचें.

यह भी पढ़ें: रांची: CUJ में PG की 171 सीटों पर फिर मिलेगा दाखिले का मौका, दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू

निगरानी बढ़ाई जाएगी

उन्होंने विद्यार्थियों से भी विद्यालय एवं महाविद्यालय के समय पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई छात्र-छात्रा अनुचित परिस्थिति में पाए जाते हैं तो उनके अभिभावकों को इसकी सूचना दी जाएगी. मुखिया ने कहा कि नकटी पंचायत अपनी सांस्कृतिक परंपराओं, सामाजिक मूल्यों और आदिवासी रीति-रिवाजों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है. ग्रामसभा ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि डैम क्षेत्र में सामाजिक मर्यादा बनाए रखने के लिए ग्रामीणों की निगरानी बढ़ाई जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सामाजिक एवं कानूनी स्तर पर आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रशासन को भी सूचित किया जाएगा. बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं पंचायत के गणमान्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: रांची विश्वविद्यालय पहुंची राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा, ST छात्रों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *