पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए कांग्रेस ने जारी किया स्टार प्रचारकों की सूची

Delhi/Ranchi: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी...

Delhi/Ranchi: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. दूसरा चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा, जिसके लिए पार्टी ने कुल 40 वरिष्ठ नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है. सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा प्रमुख रूप से शामिल हैं. इनके अलावा संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, जयराम रमेश और भूपेश बघेल जैसे दिग्गज नेताओं को भी चुनाव प्रचार में उतारा गया है.

यह भी पढ़ें : रांची पुलिस की कार्रवाई : हथियार के साथ स्कार्पियो सवार दो अपराधी गिरफ्तार, अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री का खुलासा

स्टार प्रचारकों की सूची में अधीर रंजन चौधरी और दीपा दासमुंशी के नाम

पश्चिम बंगाल से जुड़े प्रमुख नेताओं में अधीर रंजन चौधरी, दीपा दासमुंशी, मौसम नूर और अभिजीत मुखर्जी शामिल हैं. इसके साथ ही युवा और उभरते चेहरों को भी सूची में जगह दी गई है, जिनमें कन्हैया कुमार, सुप्रिया श्रीनेत और इमरान प्रतापगढ़ी प्रमुख हैं. पार्टी ने इस सूची को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77(1) के तहत जारी किया है, जिसके तहत ये सभी नेता दूसरे चरण के चुनाव में पार्टी के लिए आधिकारिक रूप से प्रचार करेंगे. कांग्रेस का मानना है कि इन अनुभवी और लोकप्रिय नेताओं के मैदान में उतरने से पश्चिम बंगाल में पार्टी को मजबूती मिलेगी और चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होगा.

यह भी पढ़ें : 21वीं सदी का भारत आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के ऐसे दौर में प्रवेश कर रहा, जो पहले अकल्पनीय था : पीएम मोदी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *