खबर का असर : बिरहोर टोला पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, अज्ञात बीमारी से पीड़ितों की जांच की गयी

Koderma : डोमचांच प्रखंड अंतर्गत और नवलशाही थाना क्षेत्र के बच्छेडीह पंचायत के विंडोमोह बिरहोर टोला में कुछ बिरहोर बच्चे और लोगों...

स्वास्थय विभाग

Koderma : डोमचांच प्रखंड अंतर्गत और नवलशाही थाना क्षेत्र के बच्छेडीह पंचायत के विंडोमोह बिरहोर टोला में कुछ बिरहोर बच्चे और लोगों के तबीयत खराब होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ितों की जांच की. इस टीम के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी भोला पांडेय, डोमचांच प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष राज के साथ डॉक्टर की टीम ने मौके पर पहुंचे. इस दौरान लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया. कुछ लोगों को फीवर और खांसी थी .जिसे जांच कर दवा उपलब्ध कराया गया. जानकारी हो कि बिरहोर टोला में अज्ञात लोगों की बीमारी की खबर न्यूज वेव ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी. जिसके बाद कोडमा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक्शन लिया.

ये है पीड़ित

बिरहोर परिवार के लगभग आधा दर्जन लोग अज्ञात बीमारी से पीड़ित है. पिछले 4 दिनों से बीमार होने के कारण परिवार के सदस्यों की हालत बिगड़ती जा रही है. बीमार लोगों में आठ वर्षीय पिंकी कुमारी, 10 वर्षीय विशाल बिरहोर, दो वर्षीय गुड़िया बिरहोर, मनोज बिरहोर, शांति विरहोरनी, कंचन बिरहोर शामिल है. परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले सभी को बुखार, उल्टी और कमजोरी की शिकायत हुई थी. इलाज के लिए वे नवलशाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गए थे, लेकिन वहां जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं थी. मजबूरी में परिवार को निजी क्लिनिक से इलाज कराना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने की थी जांच की मांग

इस मामले में ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की थी कि पीड़ितों की जांच की जायें. ग्रामीणों ने कहा था कि बिरहोर परिवार बेहद गरीब है और निजी इलाज का खर्च उठाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि टीम भेजकर पीड़ित परिवार का तत्काल इलाज कराया जाए और टोला में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाए.

 

ALSO READ : जनगणना 2027: झारखंड में अफसरों के तबादले पर रोक, मार्च 2027 तक नहीं बदलेगी जिला-प्रखंड की सीमा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *