जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, उपायुक्त ने सुनी समस्याएं

Palamu:उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों...

Palamu:उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों ने अपनी-अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया. जनता दरबार में जमीन पर अवैध कब्जा, जमीन मापी, भू-अर्जन के तहत मुआवजा भुगतान, पीएम आवास योजना की राशि भुगतान, डीलर द्वारा राशन नहीं दिए जाने, जमीन म्यूटेशन लंबित रहने, ऑनलाइन रसीद नहीं कटने, पेंशन, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, पेयजलापूर्ति, शिक्षा एवं कल्याण विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं.

मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश 

उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने आमजनों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाएगी. जनता दरबार के दौरान उपायुक्त की मानवीय संवेदना भी देखने को मिली.

घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए भेजा एमएमसीएच

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी बबलू गौड़ ने उपायुक्त को बताया कि क्रशर दुर्घटना में उनका पैर कट गया है, जिसके बाद से वे बेरोजगार हो गए हैं तथा आर्थिक तंगी के कारण समुचित इलाज भी नहीं करा पा रहे हैं. यह सुनते ही उपायुक्त ने तत्काल पहल करते हुए एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें इलाज के लिए एमएमसीएच भेजवाया तथा अस्पताल अधीक्षक को बेहतर एवं समुचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

AlsoRead:भाजपा पहले अपना चेहरा देखे, फिर कांग्रेस पर उंगली उठाए : सोनाल शांति

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *