CUET परीक्षा केंद्र पर तकनीकी दिक्कत के कारण घंटों इंतजार के बाद शुरू हुई परीक्षा

Ranchi: रांची में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के दौरान तकनीकी समस्याओं ने अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ा दी. अरुमा टेक्निकल सेंटर स्थित...

Ranchi: रांची में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के दौरान तकनीकी समस्याओं ने अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ा दी. अरुमा टेक्निकल सेंटर स्थित परीक्षा केंद्र पर शनिवार सुबह निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू नहीं हो सकी, जिसके कारण सैकड़ों छात्र लंबे समय तक असमंजस की स्थिति में रहे.

जानकारी के अनुसार, परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से सिस्टम सुचारु रूप से काम नहीं कर पाया. सर्वर और नेटवर्क से जुड़ी दिक्कतों के चलते परीक्षा करीब ढाई घंटे की देरी से शुरू हुई. इस दौरान परीक्षा केंद्र के भीतर मौजूद अभ्यर्थी और बाहर इंतजार कर रहे अभिभावक लगातार स्थिति सामान्य होने का इंतजार करते रहे.

कई छात्र तनावग्रस्त नजर आए

चतरा, हजारीबाग समेत विभिन्न जिलों से पहुंचे छात्र सुबह-सुबह ही केंद्र पर पहुंच गए थे. प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद परीक्षा शुरू नहीं होने से कई छात्र तनावग्रस्त नजर आए. अभ्यर्थियों का कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं में समय का विशेष महत्व होता है और ऐसी परिस्थितियां उनकी एकाग्रता को प्रभावित कर सकती है.

अभ्यर्थियों ने परीक्षा संचालन व्यवस्था पर उठाए सवाल

अभ्यर्थियों ने परीक्षा संचालन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि तकनीकी खामियों से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पहले से तैयार रहनी चाहिए थी. उनका मानना है कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में इस तरह की बाधाएं उम्मीदवारों के अनुभव को प्रभावित करती है. केंद्र के बाहर मौजूद लोगों का यह भी कहना था कि परीक्षा शुरू होने में देरी के बावजूद उन्हें समय-समय पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही थी. इससे अभिभावकों के बीच भ्रम और चिंता की स्थिति बनी रही.

ALSO READ: आंधी पानी और कम विजिबिलिटी ने उड़ानों के पहिए रोकें, संजय सेठ की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट, आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *