Ranchi: JSSC नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े मामले में गठित वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमिटी ने सुनवाई की. शनिवार की सुनवाई के दौरान कमिटी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग से जिलावार, विषयवार, श्रेणीवार विज्ञापित पदों की कुल संख्या और वर्तमान रिक्तियों की स्थिति प्रस्तुत करने के लिए कहा है.
नियुक्त उम्मीदवारों की सूची मांगी गई
इसके साथ ही विभाग को 18.09.2019 से 02.08.2022 के बीच नियुक्त उम्मीदवारों की सूची भी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. वहीं विभाग को 15.12.2022 के बाद नियुक्त उम्मीदवारों की सूची भी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.

अधिवक्ताओं ने रखा पक्ष, 27 जून को होगी अगली सुनवाई
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता चंचल जैन, अधिवक्ता अमृतांश वत्स, अभिजीत इंद्र गुरु एवं अधिवक्ता अभिषेक कुमार ने पक्ष रखा.कमेटी ने अगली सुनवाई के लिए 27 जून की तारीख निर्धारित की है. इस मामले की सुनवाई डोरंडा स्थित झारखंड हाईकोर्ट के पुराने भवन में हो रही है.
