Ranchi: झारखंड पुलिस के चर्चित अधिकारी और डीएसपी किशोर रजक ने एक सोशल मीडिया पेज द्वारा उनके खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी और भ्रामक दावों पर कड़ा रुख अख्तियार किया है. डीएसपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए एक सोशल मीडिया के एक पेज और उसके संचालक को सख्त लहजे में चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: DC ने लोकनायक जयप्रकाश केंद्रीय कारा और निर्माणाधीन शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज परिसर का किया निरीक्षण
‘ईसाई मिशनरी से फंडेड’ बताने पर आपत्ति
डीएसपी किशोर रजक ने अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट करते हुए कहा है कि ‘Positive Talks नाम के इस पेज ने उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्हें ईसाई मिशनरी द्वारा फंडेड बताया गया है. अधिकारी के अनुसार, यह दावा पूरी तरह से झूठा, बेबुनियाद और उनकी छवि को धूमिल करने वाला है. इस पेज को चलाने वाले व्यक्ति ने उनके खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और मर्यादित सीमाओं को पार करने वाली टिप्पणियां की हैं.
यह भी पढ़ें: उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामला : मास्टर माइंड सहित छह को नहीं मिली जमानत, याचिका खारिज
डीएसपी ने दी सलाह और आखिरी चेतावनी
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी ने पोस्ट के जरिए उक्त पेज और उसके संचालक को दो टूक शब्दों में सलाह और चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि इस भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से, बिना किसी देरी के पेज से हटाया जाए. पेज और उसके संचालक ने उन पर मिशनरी फंडेड होने और जाति-धर्म को लेकर टिप्पणी करने का जो सरासर झूठा आरोप लगाया है, उसके लिए वे तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगें. डीएसपी किशोर रजक ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि उक्त पेज का संचालक समय रहते अपनी इस गंभीर गलती को नहीं सुधारता है और माफी नहीं मांगता है, तो उसके खिलाफ निश्चित रूप से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
