गिरिडीह: +2 उच्च विद्यालय में विकास की नई शुरुआत, मंत्री सुदीव्य कुमार ने किया उद्घाटन

Giridih: राज्य सरकार द्वारा विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंत्री सुदीव्य...

गिरिडीह
मंत्री सुदीव्य कुमार

Giridih: राज्य सरकार द्वारा विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंत्री सुदीव्य कुमार ने  +2 उच्च विद्यालय, गिरिडीह में ₹1.27 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन किया.

विद्यालय भवन, PCC पथ और पेभर ब्लॉक का लोकार्पण

मंत्री सुदीव्य कुमार ने नवनिर्मित विद्यालय भवन, PCC पथ और पेभर ब्लॉक का लोकार्पण करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने कहा कि आधुनिक भवन, सुरक्षित परिसर और बेहतर शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं. गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना से छात्रों की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और उन्हें बेहतर शिक्षा का वातावरण मिलेगा.

महज पांच महीनों में पूरा हुआ निर्माण कार्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए DC रामनिवास यादव ने बताया कि राज्य सरकार के सतत प्रयास और जिला प्रशासन की नियमित मॉनिटरिंग के कारण NRPI के माध्यम से मात्र पांच महीनों में ₹97.19 लाख की लागत से नए विद्यालय भवन का निर्माण पूरा किया गया. नए भवन में 40×20 फीट आकार के पांच विशाल कक्ष, सात फीट चौड़ा बरामदा तथा आधुनिक शौचालय का निर्माण किया गया है.

छात्रों की सुविधा के लिए बने PCC पथ और पेभर ब्लॉक

विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए ₹12.53 लाख की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण कराया गया है. वहीं, परिसर को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए ₹17.50 लाख की लागत से पेभर ब्लॉक भी तैयार किया गया है.

ALSO READ: चतरा में सोनम वांगचुक के समर्थन में छात्रों का सत्याग्रह, वर्तमान केंद्र सरकार को बताया अंग्रेजों से भी ज्यादा तानाशाह

‘शिक्षा में निवेश, भविष्य को मजबूत करने का माध्यम’

DC रामनिवास यादव ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य में निवेश है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना से जुड़ी सभी योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *