Click Here
Click Here
Click Here

तेज रफ्तार टैंकर ने ली युवक की जान, बाइक सवार की मौके पर मौत

Newswave Desk: खूंटी में रांची-खूंटी मुख्य मार्ग पर हूटार चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके...

Newswave Desk: खूंटी में रांची-खूंटी मुख्य मार्ग पर हूटार चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब Bharat Petroleum का एक तेज रफ्तार टैंकर सड़क से गुजर रहा था. इसी दौरान टैंकर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया.

मौके पर ही तोड़ा दम 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद मृतक की बाइक टैंकर में फंस गई, जिससे कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. मृतक की पहचान 30 वर्षीय परिमल सांगा के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव 

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ALSO READ: बालू की किल्लत से जनता परेशान, टेंडर और राजस्व की हो जांच : अवनि महतो

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *