Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: सरस्वती शिशु विधा मंदिर में CBSE इन-हाउस ट्रेनिंग संपन्न, ‘खुशहाल शिक्षक’ ही बनेंगे बेहतर भविष्य का आधार

Hazaribagh:हजारीबाग मालवीय मार्ग स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सीबीएसई के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन...

Hazaribagh:हजारीबाग मालवीय मार्ग स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सीबीएसई के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ. “खुशहाल शिक्षक, खुशहाल कक्षा” विषय पर केंद्रित इस कार्यशाला में शिक्षकों को मानसिक संतुलन और सकारात्मकता के जरिए शिक्षण पद्धति को प्रभावी बनाने के गुर सिखाए गए.

शिक्षक की प्रसन्नता ही विद्यार्थियों के विकास की नींव

कार्यक्रम में मुख्य रिसोर्स पर्सन के रूप में रोज़ बर्ड स्कूल के प्राचार्य अजय कुमार सिंह उपस्थित थे. उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि एक शिक्षक की मानसिक स्थिति का सीधा असर उसके छात्रों पर पड़ता है. उन्होंने जोर देकर कहा एक प्रसन्नचित्त शिक्षक ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार होता है.कक्षा में सकारात्मक ऊर्जा और संवादात्मक शिक्षण से जटिल विषयों को भी सुगम बनाया जा सकता है. रचनात्मक गतिविधियां बच्चों की सीखने की क्षमता को बढ़ाती हैं.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

व्यक्तित्व से निर्धारित होता है कक्षा का माहौल

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा, “शिक्षक का व्यक्तित्व ही कक्षा का वातावरण निर्धारित करता है. यदि शिक्षक संतुलित और प्रेरित रहेगा, तो विद्यार्थी भी स्वाभाविक रूप से सीखने के प्रति उत्साहित होंगे।.” उन्होंने सभी आचार्यों से आग्रह किया कि वे प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को अपने दैनिक व्यवहार और शिक्षण शैली में अनिवार्य रूप से उतारें.

Also Read:रांची : तेज रफ्तार ने छीनी जान, ड्यूटी पर तैनात हवलदार को मारुति वैन ने कुचला, मौत

गतिविधि आधारित सत्रों ने भरा उत्साह

दो दिनों तक चले इस प्रशिक्षण सत्र को केवल व्याख्यान तक सीमित न रखकर काफी रोचक बनाया गया. समूह चर्चा में शिक्षकों ने शिक्षण की चुनौतियों पर संवाद किया. एक्टिविटी आधारित लर्निंग के तहत खेल-खेल में शिक्षण के तरीके साझा किए गए. वरिष्ठ शिक्षकों ने अपने वर्षों के अनुभव नए आचार्यों के साथ बांटे. कार्यक्रम का समापन अत्यंत उत्साहपूर्ण रहा. अंत में शांति मंत्र के पाठ के साथ कार्यशाला को विराम दिया गया. सभी प्रतिभागी शिक्षकों ने इस सत्र को अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *