Click Here
Click Here
Click Here

रांची : तेज रफ्तार ने छीनी जान, ड्यूटी पर तैनात हवलदार को मारुति वैन ने कुचला, मौत

Ranchi: राजधानी रांची में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया. पुराना विधानसभा के पास तेज रफ्तार...

Ranchi: राजधानी रांची में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया. पुराना विधानसभा के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से झारखंड पुलिस के हवलदार कैलाश पूर्ति की मौके पर ही मौत हो गई. घटना जगनाथपुर थाना क्षेत्र की है. शनिवार, 2 मई की शाम करीब 7 बजे कैलाश पूर्ति ड्यूटी के दौरान सड़क पार कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान बिरसा चौक की ओर से तेज गति से आ रही मारुति वेन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों और पीसीआर की मदद से उन्हें तुरंत पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस का कुनबा बढ़ा : कई नेताओं ने थामा ‘हाथ’ का दामन

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, ड्राइवर की तलाश

मृतक के पुत्र समीर पूर्ति के बयान पर जगनाथपुर थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. समीर ने अपने बयान में कहा हैं कि वह पिता के साथ रांची में रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे. घटना के समय वे सड़क के दूसरी ओर खड़े थे और उनके पिता सामान लेकर लौट रहे थे. समीर ने आरोप लगाया है कि चालक चाहता तो दुर्घटना टाल सकता था, लेकिन उसने लापरवाही बरती. फिलहाल पुलिस आरोपी वाहन और चालक की तलाश में जुटी है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

यह भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में ‘अपनों’ पर वार, राधाकृष्ण किशोर ने संगठन पर दागा सवालों का गोला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *