Click Here
Click Here
Click Here

हज़ारीबाग पुलिस ने रात में चलाया छापेमारी अभियान, 39 अपराधी गिरफ्तार

Hazaribagh : हज़ारीबाग पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की है....

Hazaribagh :  हज़ारीबाग पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर, बीते रात पूरे जिले में वांछित अपराधियों, वारंटियों और फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 39 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही भारी मात्रा में वारंटों का निष्पादन किया है. अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी शुरू की गई.
जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में, थाना प्रभारियों की अगुवाई वाली कुल 30 विशेष टीमों का गठन किया गया था. इन टीमों में थाना रिजर्व गार्ड के अनुभवी पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया. ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके. गठित टीमों ने रात भर जिले में चिन्हित किए गए वांछित अपराधियों के कुल 104 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी की. पुलिस की इस अचानक और व्यापक कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया.

आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

हज़ारीबाग पुलिस अधीक्षक ने इस सफल अभियान पर संतोष व्यक्त किया है और स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का यह सख्त रुख आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इस प्रकार के विशेष अभियान भविष्य में भी चलाए जाते रहेंगे. ताकि अपराधी तत्वों पर नकेल कसी जा सके.

 

ALSO READ : झारखंड कांग्रेसः गुटबाजी का गढ़ या राजनीतिक मजबूरी, सिर्फ सुर्खियां, सरोकार नहीं, अब अपनों बनाम अध्यक्ष की जंग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *