जामताड़ा: DC आलोक कुमार ने किया औचक निरीक्षण, कुंडहित के स्वास्थ्य केंद्र से लेकर पंचायत भवन तक का लिया जायजा

Jamtara: DC आलोक कुमार ने शनिवार को कुंडहित प्रखंड का व्यापक निरीक्षण कर सरकारी संस्थानों की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया....

Jamtara: DC आलोक कुमार ने शनिवार को कुंडहित प्रखंड का व्यापक निरीक्षण कर सरकारी संस्थानों की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया. सबसे पहले उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति, विभिन्न पंजियों, अभिलेखों तथा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसके बाद उपायुक्त ने कुंडहित पंचायत भवन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पंचायत ज्ञान केंद्र बंद पाए जाने पर संबंधित पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया. साथ ही पंचायत परिसर को स्वच्छ रखने को कहा गया. डीसी ने जेएसएफसीआई गोदाम का निरीक्षण कर खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण पंजी को अद्यतन रखने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारों की भूमिका को बताया लोकतंत्र की मजबूती का आधार

मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का निर्देश

डीसी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुंडहित का भी औचक निरीक्षण किया. इस दौरान ओपीडी, फार्मेसी, दवा भंडार, जनरल एवं इमरजेंसी वार्ड, पैथोलॉजी लैब, प्रसव कक्ष तथा नेत्र कक्ष का जायजा लिया. उन्होंने चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति, रोस्टर के अनुसार ड्यूटी तथा स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की. अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और अस्पताल प्रबंधन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: SIR मुद्दे पर चर्च लीडरों की आपात बैठक, समाज के अधिकारों की रक्षा को लेकर बनी रणनीति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *