कोडरमा: कांग्रेस का सदस्यता अभियान तेज, मरकच्चो में 38 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ

Koderma: जिला कांग्रेस कमेटी, कोडरमा की जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को मरकच्चो बाजार स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद कासिम के आवास...

Koderma
मरकच्चो में कांग्रेस का संगठन विस्तार
Koderma:  जिला कांग्रेस कमेटी, कोडरमा की जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को मरकच्चो बाजार स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद कासिम के आवास पर जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष को सौंपा गया नियुक्ति पत्र

बैठक से पहले प्रदेश महासचिव एवं जिला संगठन प्रभारी विजय यादव, जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक सहित अन्य पदाधिकारियों का मरकच्चो प्रखंड कांग्रेस की ओर से स्वागत किया गया. इस दौरान नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अजहर आलम को नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया.

38 लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

बैठक के दौरान प्रदेश महासचिव विजय यादव, जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक, जिला उपाध्यक्ष मालती चंद्रा और वरिष्ठ नेता मोहम्मद कासिम की मौजूदगी में 38 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. सभी नए सदस्यों का पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया. सदस्यता लेने वालों में मोहम्मद वाहिद अली, तनवीर, तौफीक, ननकू यादव, सलिना खातून, रूबी खातून, गुड़िया देवी, शीला देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं.

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

प्रदेश महासचिव विजय यादव ने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और पार्टी की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया.

महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे उठाए

जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि देश में संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं के समाधान में विफल रही है. साथ ही कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस देश को नई दिशा देने के लिए कार्य कर रही है.

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर

जिला उपाध्यक्ष मालती चंद्रा ने पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया. बैठक में अज्जू सिंह, अनंत मेहता, राजकुमार यादव, अशरफ अली, अजहर आलम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन नूर आलम ने किया.
ALSO READ: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कहा- ‘लोकतंत्र की आवाज दबा रही केंद्र सरकार’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *