पलामू: मानसिक तनाव में विवाहिता ने खाया जहर, हालत गंभीर

Palamu: जिले के पांकी थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव की निवासी 22 वर्षीय लीलावती देवी ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ...

पलामू
विवाहिता ने खाया जहर

Palamu: जिले के पांकी थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव की निवासी 22 वर्षीय लीलावती देवी ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया. घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. वर्तमान में उसका इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है.

​पति पर प्रताड़ना का आरोप

पीड़ित विवाहिता लीलावती देवी ने बताया कि उसके पति आदित्य साव अक्सर किसी अन्य महिला से फोन पर बात करते हैं. जब वह इसका विरोध करती है, तो पति उसके साथ मारपीट करते हैं, इसी मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया.

ALSO READ: रांची: हर बारिश में डूबता है तारा नगर, फिर घरों में घुसा पुंदाग नदी का पानी

​पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और जवान विकास कुमार व महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *