Jamtara: जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. वर्धमान-झाझा मेमू ट्रेन (63509) से उतरने के दौरान एक महिला चलती ट्रेन से अचानक गिर पड़ी. इसी दौरान एक युवक भी असंतुलित होकर प्लेटफॉर्म पर गिर गया. घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों यात्री ट्रेन पूरी तरह रुकने से पहले ही उतरने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े. मौके पर मौजूद यात्रियों एवं स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को तुरंत उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.
रेलवे प्रशासन की यात्रियों से अपील
सौभाग्यवश इस हादसे में दोनों को गंभीर चोट नहीं आई और उनकी जान बाल-बाल बच गई. घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. रेलवे प्रशासन लगातार यात्रियों से अपील करता रहा है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.
ALSO READ: हजारीबाग : 16 अंचलों में म्यूटेशन के 7,348 मामले लंबित, CM के निर्देशों के बावजूद नहीं बढ़ रही रफ्तार
