Silli : शिक्षा और प्रतिभा के सम्मान का शानदार उदाहरण उस वक्त देखने को मिला, जब RTC पब्लिक स्कूल, में मेधावी छात्रों के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले दर्जनों विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी रहे. उनके साथ सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुशील महतो, पूर्व मुखिया धनेश्वर बेदिया, विद्यालय के सचिव सुरेश प्रसाद महतो, निदेशक शोभा राम महतो, तुलसी महतो और समाजसेवी कृष्णा महतो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. इस आयोजन की खास बात यह रही कि विद्यालय में पहली बार इस तरह का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम ने छात्रों के भीतर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया. छात्रों और अभिभावकों में उत्साह साफ झलक रहा था,
यह भी पढ़ें : ऊर्जा निगम में बड़े फैसले की तैयारी : 13 मई को बोर्ड मीटिंग, नई नियुक्तियों और रिसोर्स गैप पर लगेगी मुहर!
“विद्यार्थियों का सम्मान समाज की जिम्मेदारी”
मुख्य अतिथि रामटहल चौधरी ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना केवल स्कूल ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं.
हर संभव सहयोग का भरोसा
पूर्व सांसद ने यह भी आश्वासन दिया कि स्कूल के छात्रों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी और हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा. उन्होंने मेधावी छात्रों को देश और राज्य की “सबसे बड़ी पूंजी” बताया.
यह भी पढ़ें : एक्शन में CMD- 24 घंटे में SLDC को मिले 6 नए इंजीनियर
टॉपर्स की सूची
शुभम गुप्ता – 98% (प्रथम स्थान)
प्रतिमा कुमारी महतो – 97.6% (द्वितीय)
सचिन गोराई – 96.8% (तृतीय)
तौशिफ रजा – 96.6%
दिनेश रंजन महतो – 96%
रोहित कुमार साहू, चंदन महतो – 95.2%
प्राची कुमारी, धीरज पातर मुंडा – 95%
देव कुमार महतो – 94.8%
रोशन सिंह मुंडा, भूपेंद्र यादव – 94.6%
जुली कुमारी, समल महतो – 94.4%
