गुमला में बारिश होने से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत

Gumla:जिले में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत प्रदान की है. पिछले कई दिनों से बढ़ते तापमान और...

Gumla:जिले में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत प्रदान की है. पिछले कई दिनों से बढ़ते तापमान और उमस भरी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था. ऐसे में बारिश की फुहारों ने न केवल मौसम को सुहाना बना दिया, बल्कि लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान लौटा दी है.

वातावरण में बदलाव 

बारिश के बाद गुमला का वातावरण पूरी तरह बदल गया है. तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. सुबह और शाम की ठंडी हवाएं मौसम को और अधिक मनमोहक बना रही है. सड़कों, खेतों और पेड़-पौधों पर बारिश की बूंदों ने प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं. चारों ओर हरियाली और ताजगी का एहसास देखा जा सकता है. किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है. खेती-किसानी पर निर्भर गुमला जिले के अधिकांश किसानों को बारिश से काफी लाभ मिलने की उम्मीद है. खेतों में नमी बढ़ने से धान और अन्य खरीफ फसलों की तैयारी में मदद मिलेगी. किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश अच्छी फसल के लिए शुभ संकेत है.

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभवाना 

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. यदि ऐसा होता है तो जिले में तापमान सामान्य बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी. साथ ही कृषि कार्यों को भी गति मिलेगी.

AlsoRead:15 जून तक बीएलओ से संपर्क कर अन मैप्ड मतदाता करा सकते है मैपिंग : के रवि कुमार

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *