भीषण गर्मी में राहत: नेउरा में पनशाला की शुरुआत, हर स्कूल से पहल की अपील

Palamu: प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड की पहल पर नेउरा स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के मुख्य द्वार पर आज ‘पनशाला’ का उद्घाटन समारोह...

Palamu: प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड की पहल पर नेउरा स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के मुख्य द्वार पर आज ‘पनशाला’ का उद्घाटन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस सेवा कार्य का उद्देश्य भीषण गर्मी में राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है.

कार्यक्रम का उद्घाटन एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री अविनाश कुमार वर्मा द्वारा राहगीरों को गुड़ और पानी पिलाकर किया गया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य न केवल मानवता की मिसाल हैं, बल्कि युवाओं को भी प्रेरित करते हैं कि वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें.

उन्होंने इस वर्ष पुनः चैनपुर प्रखंड से एसोसिएशन के आग्रह पर पनशाला की शुरुआत करने के लिए विद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि हर स्कूल द्वारा पनशाला का संचालन किया जाना चाहिए.

अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने कहा कि गत सप्ताह कोर कमेटी की बैठक में सभी इकाई अध्यक्षों से जनसेवा हेतु प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पनशाला खोलने का निर्णय लिया गया था, जिसके तहत आज से इसकी शुरुआत की गई है.

उद्घाटन समारोह में एसोसिएशन के सचिव सतीश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, अजमल खान भुट्टो, सिकंदर आजम, रोशन कश्यप, मंजर हुसैन, स्थानीय जिला परिषद फजायल अहमद, सदर अब्दुल मोतालिब सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे. सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनकल्याण के लिए अत्यंत उपयोगी बताया.

विद्यालय प्राचार्या पूनम राज ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्य जारी रखे जाएंगे.

इस कार्यक्रम में रामप्रवेश सर, इम्तियाज अंसारी, बाबर सर, सुशील सर, मेराजुल सर, मौसम, सतीश, रितेश, नीरज सर, महफूज, मंजूर, अमित, याना भारती, दिव्या, प्रियंका, नेहा, संगीता, साहिन, शगुफ्ता, रानी, गुलनाज सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

ALSO READ: सिमडेगा शहरी क्षेत्र के दुकान से नकली पनीर बरामद, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने की कार्रवाई 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *