Click Here
Click Here

सरायकेला : चांडिल NH-32 न्यू बाईपास पर ट्रेलर ने बाइक को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर, 50 फीट तक घसीटा

Saraikela: चांडिल थाना क्षेत्र के न्यू बाईपास एनएच-32 पर भालुककोचा के पास बुधवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया. पुरुलिया की ओर...

Saraikela: चांडिल थाना क्षेत्र के न्यू बाईपास एनएच-32 पर भालुककोचा के पास बुधवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया. पुरुलिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए.vघटना आज दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है. धनबाद से जमशेदपुर जा रहा ट्रेलर चांडिल न्यू बाईपास से गुजर रहा था. इसी दौरान चांडिल से एक बाइक पर सवार तीन दोस्त चांडिल स्टेशन की ओर जा रहे थे. भालुककोचा के पास पुरुलिया की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

यह भी पढ़ें : बंगाल से बिहार तक मांगुर मछली सिंडिकेट’ का काला खेल, झारखंड बना ट्रांजिट हब

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

50 फीट तक घसीटा, बॉडी डैमेज

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर बाइक सवार को घसीटते हुए करीब 50 फीट तक ले गया. एक युवक की बॉडी पूरी तरह डैमेज हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बाकी दोनों युवक छिटककर सड़क से बाहर जा गिरे. रोहित महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.आकाश और कांति महतो बुरी तरह घायल हो गये. दोनों को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांडिल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति नाजुक बताई है. घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस बल मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है. चालक फरार बताया जा रहा है. पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें : झारखंड में भीषण गर्मी का सितम : 43.4 डिग्री के साथ डाल्टनगंज सबसे गर्म, 24 अप्रैल से बारिश और आंधी की संभावना

सुबह से दूसरी घटना

गौरतलब है कि सुबह से लेकर अब तक न्यू बाईपास रोड पर यह दूसरी सड़क दुर्घटना सामने आई है. लगातार हो रहे हादसों से न्यू बाईपास पर वाहनों की तेज रफ्तार और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *