6 करोड़ के गबन के आरोपी राज्य सेवा के अफसर पर गिरी गाज, हो गए सस्पेंड

Ranchi: झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के अधिकारी और चतरा के तत्कालीन कार्यपालक दण्डाधिकारी-सह-प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी, आशुतोष कुमार को राज्य सरकार ने...

Ranchi: झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के अधिकारी और चतरा के तत्कालीन कार्यपालक दण्डाधिकारी-सह-प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी, आशुतोष कुमार को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है. सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से (पिछली तिथि 10 फरवरी 2021 से) निलंबित किया है.

क्या है पूरा मामला, क्या है आरोप?

आशुतोष कुमार पर चतरा में तैनाती के दौरान कुल 8 गंभीर आरोप लगे थे. इनमें 43 बैंक ट्रांसफर के जरिए 6.48 करोड़ की अनधिकृत निकासी करना, अगिनकांड में कैश बुक जलने की बात वरिष्ठ अधिकारियों से छिपाना, छात्रवृत्ति की राशि को गलत तरीके से नाजिर के परिवार के सदस्यों के खातों में ट्रांसफर करना और नियमों को ताक पर रखकर एक सेवानिवृत्त अधिकारी को 98.34 लाख का अग्रिम भुगतान करना शामिल था.

यह भी पढ़ें: रांची में सहकारिता को मिलेगी नई रफ्तार, किसानों की सुविधा बढ़ाने के लिए DCDC बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *