Click Here
Click Here

पलामू में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश

Palamu: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...

पलामू में सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त की बैठक
पलामू में सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त की बैठक

Palamu: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई.

मार्च के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी से मार्च माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं और सड़क सुरक्षा के तहत किए जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी ली. बताया गया कि मार्च में कुल 36 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुईं, जिनमें 30 लोगों की मौत हुई और 23 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. इन आंकड़ों पर चिंता जताते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को ठोस और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए.

add1

हिट एंड रन मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

समीक्षा में बताया गया कि हिट एंड रन के कुल 94 मामले लंबित हैं. इनमें जीआईसी स्तर पर 27 और अनुसंधान स्तर पर 58 मामले पेंडिंग हैं. उपायुक्त ने इन मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ितों को जल्द न्याय और मुआवजा मिलना चाहिए.

Also Read: बोकारो: पुलिस गश्ती वाहन से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर

नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

बैठक में यातायात नियमों के सख्त पालन पर जोर दिया गया. बिना हेलमेट दोपहिया चलाने, गलत साइड में वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट चारपहिया चलाने और ओवरस्पीडिंग करने वालों के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. मॉडिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर भी कार्रवाई करने को कहा गया.

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ब्रेथ एनलाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नियमित जांच अभियान चलाने को कहा गया.

गुड सेमेरिटन मामलों पर भी निर्देश

इसके अलावा सिविल सर्जन को गुड सेमेरिटन से जुड़े सभी लंबित आवेदनों का 24 घंटे के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. बता दें कि बैठक में पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी समेत सड़क सुरक्षा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *