Click Here
Click Here
Click Here

दुमका के कोयला कारोबारी अमर मंडल को HC से राहत, कोर्ट ने पीड़क कारवाई और निचली अदालत की कार्यवाही पर लगाई रोक

Ranchi: दुमका के जामा के रहने वाले कोयला कारोबारी अमर मंडल झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है न्यायाधीश सुजीत नारायण...

Ranchi: दुमका के जामा के रहने वाले कोयला कारोबारी अमर मंडल झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ में क्रिमिनल अपील पर सुनवाई करते हुए किसी भी पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई है वहीं निचली अदालत की कार्यवाही भी फिलहाल स्थगित रहेगी, हालांकि मामले में ईडी के द्वारा दर्ज ECIR प्रभावी रहेगा, मामले में अधिवक्ता अपराजिता भारद्वाज ने पक्ष रखा.

छापेमारी के दौरान चकमा देकर भाग निकला था अमर मंडल 

यह भी दिलचस्प बात है कि छापेमारी करने आए दल को चकमा देने में अमर मंडल कामयाब हो गया था, मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने अमर मंडल से ही उसके घर का पता पूछा था हालांकि उसने घर का सही पता बताया वही बाइक से फरार को गया था, बाद में कोर्ट में उसे हाजिर होने को कहा था.

Read Also: News Wave Expose : 27 दिन बाद बालू पर एनजीटी का ताला, घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी नहीं, राज्य में विकास की रफ्तार धीमी

22 नवंबर 2025 को अमर मंडल के घर पहुंची थी ईडी 

22 नवंबर 2025 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला कारोबारी अमर मंडल के घर छापेमारी की थी, अमर मंडल का घर दुमका जिला के जामा थाना क्षेत्र के सेजाकोड़ा गांव में स्थित है, बीमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज ईडी के हाथ लगे थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *