Ranchi: पुरानी रांची के समीप एक लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है. मामले में पीड़ित विवेक वर्मा ने कोतवाली थाना में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उन्होंने कहा कि तीन लुटेरों ने उन्हें रोका और चाकू दिखा कर कहा कि जो भी है दे दो, नहीं तो चाकू पेट में घुसा देंगे. उसके बाद लुटेरों ने टीशर्ट, शर्ट, मोबाइल व 350 रुपये लूट लिये और फरार हो गये. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर कर ही है.
लुटपाट के बाद पीड़ित पहुंचे थाने
सुखदेवनगर के श्रीनगर रोड नं-तीन निवासी विवेक वर्मा ने प्राथमिकी में कहा है कि 17 जुलाई को वह मेन रोड से कपड़ा खरीद कर पैदल ही पुरानी रांची होते हुए अपने घर जा रहे थे. जैसे ही पुरानी रांची, बड़ा तालाब के चौक से दस कदम आगे पहुंचे थे कि तीन लुटरों ने घेर लिया और चाकू दिखाते हुए कहा कि जो कुछ भी पास में है दे दो, नहीं तो चाकू पेट में घूसा देंगे. डर से मैं कुछ नहीं बोला, उसके बाद उनलोगों ने मेरे पॉकेट से मोबाइल व 350 रुपये और पीछे बैग में रखा हुआ टीशर्ट,शर्ट, निकाल लिये, मैने शोर मचाया तब वे लोग तालाब की ओर भाग गये. पीड़ित ने प्राथमिकी में लिखा है कि वह काफी डर गया था, इसलिए प्राथमिकी दर्ज करने में देर हुई.
Also Read: करोड़ों रुपए के बैंक फ्रॉड के आरोपी संजय डालमिया को मिली बेल
