गुवा से 13 वर्षीय दर्शना समेत तीन बच्चे लापता, परिजनों में दहशत

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र से तीन नाबालिग बच्चे पिछले पांच दिनों से लापता हैं. 15 मई को...

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र से तीन नाबालिग बच्चे पिछले पांच दिनों से लापता हैं. 15 मई को घर से खेलने निकले ठाकुरा गांव निवासी 13 वर्षीय दर्शना चाम्पिया अपने दो दोस्तों के साथ अब तक घर नहीं लौटा है. बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है.

खेलने निकला था, फिर नहीं लौटा घर

दर्शना के पिता सुकरा चाम्पिया ने बताया कि 15 मई की दोपहर उनका बेटा गुवासाई स्कूल से पढ़ाई कर घर लौटा था. खाना खाने के बाद वह गांव के ही दो दोस्तों के साथ खेलने के लिए बाहर निकला, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आया. इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने गांव, आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, मगर बच्चों का कोई पता नहीं चल सका.

ALSO READ : बुंडू में झामुमो का संगठन विस्तार, SIR मुद्दे पर आंदोलन तेज करने के संकेत

गुमशुदगी की शिकायत दर्ज

ग्रामीणों के मुताबिक दर्शना के साथ गए दोनों बच्चे भी उसी दिन से लापता हैं. एक साथ तीन बच्चों के गायब होने से ठाकुरा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. परिजनों ने काफी तलाश के बाद गुवा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है.

ALSO READ : किसानों की समस्याओं और फसल क्षति पूर्ति की मुआवजे को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

बच्चों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की है. गुवा थाना प्रभारी के अनुसार जंगल, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. आसपास के थानों को भी अलर्ट कर बच्चों की तस्वीरें भेज दी गई हैं.

ALSO READ : बोकारो: बेसहारा हुए तीन मासूमों के साथ खड़ा हुआ जिला प्रशासन, हादसे में माता-पिता की हो गई थी मौत

लोगों से मदद की अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी बच्चों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत गुवा थाना या डायल 112 पर सूचना दें. सोशल मीडिया पर भी बच्चों की तस्वीरें साझा कर उनकी तलाश में मदद मांगी जा रही है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से बच्चों को जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

ALSO READ : खरीफ कार्यशाला कृषि विभाग द्वारा बिरसा सांस्कृतिक भवन कोडरमा में आयोजन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *