आश्रम आवासीय विद्यालय में हेल्थ कैंप, 150 बच्चों की दांत और मुंह की जांच

Saraikela: विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के तहत चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान और ओरल स्क्रीनिंग कार्यक्रम के अंतर्गत आश्रम आवासीय विद्यालय,...

Saraikela: विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के तहत चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान और ओरल स्क्रीनिंग कार्यक्रम के अंतर्गत आश्रम आवासीय विद्यालय, कुचाई में एक दिवसीय मुख और दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह के निर्देशन और डीडीओ डॉ. कामिनी लता के नेतृत्व में संपन्न हुआ.

150 छात्रों की जांच

शिविर के दौरान डीडीओ डॉ. कामिनी लता द्वारा कुल 150 छात्र-छात्राओं का मुख और दंत स्वास्थ्य जांच किया गया. इस अवसर पर दंत स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. राजू कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक और अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

दंत स्वच्छता पर जोर

कार्यक्रम के दौरान डॉ. कामिनी लता ने छात्र-छात्राओं को दंत स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया. उन्होंने नियमित और सही तरीके से ब्रश करने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी.

Also Read: सरायकेला : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना पर फोकस, पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए बांटे गये पशुपालन किट्स

नशे से दूर रहने की अपील

उन्होंने तंबाकू और गुटखा के नुकसान के बारे में बताते हुए कहा कि इससे मुंह के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया.

स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई

शिविर में दंत रोगों की रोकथाम और इलाज से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई. इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया और विद्यार्थियों को मानसिक रोगों के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों के बारे में बताया गया.

जागरूकता बढ़ाने का प्रयास

जिला प्रशासन द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समग्र स्वास्थ्य सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *