अब मोबाइल से होगी कम्युनिटी हॉल बुकिंग, रांची नगर निगम की स्मार्ट सुविधा लॉन्च

Ranchi: शहरवासियों को राहत देते हुए रांची नगर निगम ने डिजिटल सेवाओं की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. अब सामुदायिक भवन...

Ranchi: शहरवासियों को राहत देते हुए रांची नगर निगम ने डिजिटल सेवाओं की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. अब सामुदायिक भवन की बुकिंग के लिए निगम दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे. सारी प्रक्रिया मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे पूरी की जा सकेगी.

स्मार्ट रांची ऐप से बुकिंग शुरू

निगम ने स्मार्ट रांची के माध्यम से कम्युनिटी हॉल बुकिंग सिस्टम शुरू कर दिया है. इस नई व्यवस्था में नागरिक ऐप डाउनलोड कर लॉगिन करेंगे और अपनी जरूरत के हिसाब से तारीख. स्थान और उपलब्धता देखकर सीधे हॉल बुक कर सकेंगे.

Also Read: मतदाता सूची शुद्धिकरण पर सख्ती, हटिया विधानसभा में DC की समीक्षा

जानकारी और सुविधा एक ही प्लेटफॉर्म पर

ऐप में हर सामुदायिक भवन की फोटो, बेसिक जानकारी और अन्य जरूरी डिटेल्स भी उपलब्ध कराई गई हैं. जिससे लोगों को सही विकल्प चुनने में आसानी होगी. साथ ही दिए गए नंबर 9431104429 पर संपर्क कर बुकिंग से पहले उपलब्धता की पुष्टि भी की जा सकती है.

पारदर्शिता और समय की बचत

इस डिजिटल सिस्टम से न सिर्फ समय की बचत होगी. बल्कि बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बढ़ेगी. खास बात यह है कि नागरिक अपनी बुकिंग का स्टेटस भी रियल टाइम में ट्रैक कर सकेंगे.

स्मार्ट सिटी की ओर कदम

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह पहल रांची को स्मार्ट सिटी की ओर ले जाने का अहम कदम है. आने वाले समय में और भी नागरिक सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की योजना है. ताकि लोगों को सुविधाजनक और तेज सेवा मिल सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *