Tamar and Bundu : झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शनिवार को प्रसिद्ध मां देवरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया. मंदिर परिसर में पूजा के दौरान विकास कुमार मुंडा भी उनके साथ मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने राज्य में सुख-समृद्धि, शांति और जनता के कल्याण की कामना की.

मंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में खासा उत्साह
पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया. मंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में खासा उत्साह देखा गया. मंदिर दर्शन के बाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद बुंडू प्रखंड स्थित एक निजी रिसॉर्ट पहुंचे, जहां सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई. इस दौरान क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे. मंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन की ओर से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे.
Also Read : सरायकेला: कुकड़ू में रात के अंधेरे में धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन, जिला परिषद उपाध्यक्ष ने लगाया आरोप
