Chakardharpur : चक्रधरपुर कराईकेला थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर थाना प्रभारी प्यारे हसन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील
बैठक में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर चर्चा की गई. थाना प्रभारी ने सभी लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की.
ALSO READ : धनबाद में बकरीद से पहले मॉकड्रिल, आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठीचार्ज का हुआ अभ्यास
अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर
थाना प्रभारी प्यारे हसन ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, भाईचारे और त्याग का पर्व है. सभी लोग मिल-जुलकर शांति और सौहार्द के वातावरण में त्योहार मनाएं. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को दें. प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा.
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर चर्चा
बैठक के दौरान पर्व के समय सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई. ग्रामीणों ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की बात कही.
ALSO READ : सरायकेला में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, NH-33 पर रात में छापा मारकर लौह अयस्क के 2 वाहन जब्त
