जामताड़ा में बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश से लोगों को मिली राहत

Jamtara : जामताड़ा जिले में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. सुबह करीब 11 बजे आसमान में काले घने बादल...

Jamtara : जामताड़ा जिले में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. सुबह करीब 11 बजे आसमान में काले घने बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई. पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है.

तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश

सुबह से ही मौसम में बदलाव देखा जा रहा था. तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया और वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई. कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और घरों में शरण लेते नजर आए. वहीं बारिश के कारण वातावरण पूरी तरह ठंडा और सुहावना हो गया. किसानों ने भी इस बारिश को खेती के लिए लाभदायक बताया है. खासकर धान की खेती की तैयारी कर रहे किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली. बच्चों और युवाओं ने भी बारिश का आनंद उठाया. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक जिले में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

ALSO READ: झारखंड में 76 हजार से अधिक कर्मियों ने किया आवेदन, 68,144 कर्मियों का PPO जनरेट, 7,490 आवेदन लंबित, जानिए कहां अटकी हैं फाइलें और कितनों को मिली हरी झंडी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *