Palamu: मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर सुदना निवासी सतेंद्र दयाल का पुत्र, जो बीते 11 मई से लापता था, सकुशल बरामद कर लिया गया है. युवक के अचानक गायब होने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल था.
SIT गठित कर शुरू की गई थी तलाश
मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू पुलिस ने युवक की तलाश के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था. पुलिस लगातार तकनीकी और मानवीय आधार पर जांच कर रही थी.

कोलकाता से सकुशल लाया गया युवक
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि युवक पश्चिम बंगाल के कोलकाता चला गया है. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को सकुशल बरामद कर वापस लाया.
IIT परीक्षा के तनाव में छोड़ा था घर
पूछताछ में युवक ने बताया कि वह आईआईटी परीक्षा को लेकर काफी तनाव में था. मानसिक दबाव के कारण उसने घर छोड़ने का फैसला लिया था.
युवक के सुरक्षित वापस लौटने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है. वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लगातार प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है.
