Ranchi: SIR से जुड़े हालिया घटनाक्रम को लेकर शनिवार को रांची के पुरुलिया रोड स्थित SDC हॉल में चर्च लीडरों, पास्टरों और सामाजिक प्रतिनिधियों की एक आपात बैठक आयोजित की गई. बैठक में SIR के मुद्दे पर वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए इसके सामाजिक प्रभावों और भविष्य की रणनीति पर गंभीर मंथन किया गया. बैठक में रांची के विभिन्न चर्चों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया और समाज से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत पर जोर दिया. वक्ताओं ने कहा कि समुदाय के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं. साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक जनसंपर्क और जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी सहमति बनी.
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग का अपहरण, धनबाद से आरोपी गिरफ्तार

मौके पर विधायक राजेश कच्छप रहे मौजूद
बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई और समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए सामूहिक रणनीति तैयार करने का निर्णय लिया गया. उपस्थित प्रतिनिधियों ने सामाजिक एकता को मजबूत करने और जनहित के सवालों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया. बैठक में शामिल खिजरी विधायक एवं विधायक दल के सह उपनेता राजेश कच्छप ने सभी चर्च लीडरों, पास्टरों और प्रतिनिधियों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और जनहित के मुद्दों पर सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा. उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह सहयोग और सहभागिता बनाए रखने की अपील की.
यह भी पढ़ें: खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन सख्त, कई दुकानों का औचक निरीक्षण एसडीओ, डीएओ और बीडीओ ने की संयुक्त जांच
