झारखंड पुलिस के सभी थाना और ओपी प्रभारियों दी जाएगी ट्रेनिंग

Ranchi: झारखंड पुलिस के सभी थाना और ओपी प्रभारियों एक दिन का ट्रेनिंग दिया जाएगा. इस संबंध में अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय के...

AI IMAGE

Ranchi: झारखंड पुलिस के सभी थाना और ओपी प्रभारियों एक दिन का ट्रेनिंग दिया जाएगा. इस संबंध में अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय के द्वारा आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश के अनुसार पहले यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 मई को आयोजित होना तय हुआ था. हालांकि, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार द्वारा बकरीद पर्व की छुट्टी में आंशिक संशोधन किया गया.

पूर्व में निर्धारित 27 मई के स्थान पर अब 28 मई 2026 को बकरीद का राजकीय अवकाश घोषित किया गया. 28 मई को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण पुलिस विभाग को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को आगे बढ़ाना पड़ा है. अब यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चार जून को आयोजित किया जाएगा.

प्रशिक्षण को कुल नौ सत्रों में विभाजित किया गया

उल्लेखनीय है कि झारखंड के सभी जिलों के थाना प्रभारियों और ओपी प्रभारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए पांच मई से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई है. राज्य के सभी थाना व ओपी प्रभारियों को बेहतर पुलिसिंग के गुर सिखाने के लिए इस प्रशिक्षण को कुल नौ सत्रों में विभाजित किया गया है. इस दौरान अधिकारियों को नवीन विधिक प्रविधानों और तकनीकी कौशल की विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

ALSO READ: रांची में देर रात सड़कों पर उतरे तीन SP: एंटी-क्राइम और ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ़ चेकिंग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *