Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: 5 टन ढिबरा लदा शक्तिमान वाहन जब्त, चालक फरार

Koderma: तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गझंडी जंगल में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ढिबरा लदे...

Koderma: तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गझंडी जंगल में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ढिबरा लदे एक शक्तिमान वाहन को जब्त किया. वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तिलैया थाना क्षेत्र के गझंडी के जंगल से अवैध रूप से ढिबरा का उत्खनन कर उसका परिवहन किया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की, लेकिन टीम के पहुंचने की भनक लगते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया. तलाशी के दौरान शक्तिमान वाहन पर करीब 5 टन ढिबरा लदा मिला. वन विभाग ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. अवैध कारोबार में लिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: झारखंड मौसम अपडेट: मानसून की दस्तक, बारिश की चेतावनी, रांची और लोहरदगा में कुछ ही देर में आंधी-बारिश का अलर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *