रात में बंद घर को बनाया निशाना, जेवरात और नगदी समेत 12 लाख की चोरी,20 दिन पहले नए घर में शिफ्ट हुआ था परिवार

Bokaro: जरीडीह थाना क्षेत्र के टांड़ मोहनपुर पंचायत स्थित आर्यन होटल के पीछे एक बंद घर में चोरों ने बड़ी चोरी की...

Bokaro: जरीडीह थाना क्षेत्र के टांड़ मोहनपुर पंचायत स्थित आर्यन होटल के पीछे एक बंद घर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 10 से 12 लाख रुपये आंकी गई है. घटना 1 जून की रात की बताई जा रही है.

सुबह लौटने पर खुला मिला दरवाजा, बिखरा पड़ा था सामान

जानकारी के अनुसार सोनू कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ पुराने आवास कुर्मीडीह गए हुए थे. मंगलवार सुबह जब वे वापस घर लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला. घर के अंदर प्रवेश करने पर सभी कमरे अस्त-व्यस्त थे और सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर पता चला कि घर से सोने-चांदी के आभूषण, पीतल के बर्तन, 4 हजार रुपये नकद समेत कई कीमती सामान गायब हैं.

ALSO READ : पोस्टिंग के इंतजार में IPS, कई अधिकारी हुए प्रतिनियुक्ति पर कई जाने की तैयारी में

जेवरात, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी ले उड़े चोर

पीड़िता रेखा गुप्ता ने बताया कि परिवार करीब 20 दिन पहले ही कुर्मीडीह से मोहनपुर स्थित नए घर में शिफ्ट हुआ था. सोमवार शाम घर में ताला लगाकर सभी लोग पुराने आवास चले गए थे. इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाया. चोरी गए सामान में सोने का हार, कान के झुमके, चार अंगूठियां समेत अन्य आभूषण शामिल हैं. इसके अलावा कई लोगों के आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बैंक एटीएम कार्ड, हार्ड डिस्क और अन्य जरूरी दस्तावेज भी चोरी हो गए.

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलने के बाद जरीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा अन्य स्रोतों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. पीड़ित सोनू कुमार गुप्ता ने थाना में लिखित शिकायत देकर चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

ALSO READ : भ्रष्टाचार के आरोपियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मिलने में देर के कारण शुरू नहीं हो रहा ट्रायल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *