Ranchi अपर न्यायायुक्त देवाशीष महापात्रा की अदालत ने उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के उग्रवादी मुनेश्वर गंझू उर्फ विक्रम जी की जमानत याचिका खारिज कर दी. मामला बुढ़मू थाना का वर्ष 2021 से जुड़ा है.
छापेमारी में चार उग्रवादी हुए थे गिरफ्तार
20 दिसंबर 2021 को पुलिस ने सिराम गांव में छापेमारी कर डकैती और लेवी वसूली की योजना बना रहे उग्रवादियों की घेराबंदी की थी. मौके से राहुल गंझू समेत चार उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था, जबकि मुनेश्वर गंझू फरार हो गया था.
Also Read: विशेष लोक अदालत का आयोजन: चेक बाउंस के 724 मामलों का निष्पादन, दो करोड़ से अधिक का सेटलमेंट
बाद में हुई गिरफ्तारी
बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. उस पर ईंट भट्ठा व्यवसायियों और ठेकेदारों से रंगदारी, लेवी वसूली तथा उग्रवादी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है. उसके खिलाफ 17 सीएलए एक्ट के अलावा कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज है.
