बोकारो में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की मुफ्त सर्जरी अभियान शुरू

Bokaro: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के मिशन निदेशक शशि प्रकाश झा ने बताया कि जन्मजात हृदय रोग (CHD) से पीड़ित बच्चों की...

बोकारो
मुफ्त सर्जरी अभियान शुरू

Bokaro: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के मिशन निदेशक शशि प्रकाश झा ने बताया कि जन्मजात हृदय रोग (CHD) से पीड़ित बच्चों की पहचान और समय पर इलाज के लिए राज्य में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत 18 वर्ष तक के बच्चों की स्क्रीनिंग कर जरूरतमंद बच्चों की कोच्चि स्थित विशेषज्ञ अस्पताल में नि:शुल्क सर्जरी कराई जाएगी.

120 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग

बोकारो में आयोजित शिविर में कोच्चि से आए विशेषज्ञ कार्डियक सर्जनों ने बच्चों की जांच की. अब तक करीब 120 बच्चों की स्क्रीनिंग हो चुकी है, जांच के आधार पर जिन बच्चों को ऑपरेशन की जरूरत होगी, उन्हें नि:शुल्क उपचार के लिए चयनित किया जाएगा. राज्य में एक साल में करीब 1000 बच्चों की स्क्रीनिंग और सर्जरी का लक्ष्य रखा गया है.

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर

मिशन निदेशक ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. अस्पतालों में आधुनिक सुविधाएं, डॉक्टरों की उपलब्धता और मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है.

मलेरिया नियंत्रण को लेकर निर्देश

बरसात के मौसम को देखते हुए मलेरिया जांच अभियान तेज करने, दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने और ORS वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही 108 एंबुलेंस और ममता वाहन सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया.

ALSO READ: JPSC में अनियमितता को लेकर BJP का सरकार पर हमला

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

इससे पहले NHM मिशन निदेशक ने बोकारो परिसदन में स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने सदर अस्पताल में बर्थ वेटिंग रूम, जच्चा-बच्चा की 48 घंटे निगरानी, ट्रॉमा सेंटर, बर्न यूनिट और योग आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *