Koderma: जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया पंचायत के ग्राम रामनगर में एक बिच्छड़े हाथी के हमले से गर्भवती गाय की मौत हो गई. गाय तोतो मेहता की थी. हमले में एक अन्य गाय भी घायल हो गई है. जानकारी के अनुसार भटककर आया एक हाथी देर रात रामनगर खेत कि ओर घुस आया. इसी दौरान खेत में बंधी गर्भवती गाय भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन हाथी ने उसे मक्के के खेत में कुचलकर मार डाला. हाथी ने आसपास लगी फसल को भी तहस-नहस कर दिया. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के आतंक से खेती और मवेशी दोनों सुरक्षित नहीं हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से मृत गाय के मालिक को उचित मुआवजा देने और गांव में हाथियों को भगाने के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की है. लोगों ने वन विभाग की लापरवाही पर नाराजगी भी जताई है.
कोडरमा: डोमचांच में हाथी के हमले से गर्भवती गाय की मौत, किसान में आक्रोश
Koderma: जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया पंचायत के ग्राम रामनगर में एक बिच्छड़े हाथी के हमले से गर्भवती गाय की मौत...
सम्बंधित ख़बरें
