Click Here
Click Here
Click Here

सेक्टर 6 के जंगल में भारी संख्या में फेंके गए एटीएम व वोटर कार्ड, पड़ताल में जुटी पुलिस

Bokaro: सेक्टर 6 थाना प्रभारी को समीप के जंगल में भारी संख्या में वोटर कार्ड एवं आधार कार्ड फेंके होने की सूचना...

Bokaro: सेक्टर 6 थाना प्रभारी को समीप के जंगल में भारी संख्या में वोटर कार्ड एवं आधार कार्ड फेंके होने की सूचना मिली. सूचना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस बल सेक्टर 6 जंगल में फेंके गए कार्ड्स की खोज में जुट गई. देर रात जंगल के एक हिस्से से भारी संख्या में वोटर एवं एटीएम कार्ड बरामद करने में सफलता मिली.

पुलिस टीम सभी कार्ड्स को जब्त कर थाना ले गई. पुलिस जांच में जुटी है कि बरामद कार्ड असली है या नकली, वैध है या अवैध है. किसके द्वारा और क्यों इतने सारे कार्ड जंगल में फेंका गया. पुलिस फिलहाल इस मामले में अभी विशेष टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं है. संबंधित विभाग से भी इन कार्डों को लेकर सत्यापन कराने व जानकारी जुटाने का कम किया जा रहा है.

AlsoRead:राहुल गांधी को डॉ. इरफान अंसारी की चिट्ठी, बोले- ‘बंगाल का फैसला लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरनाक’

add1

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *